फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: बंध का पुरा को नवसृजित ग्राम पंचायत बनाने की ग्रामीणों की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fri, 14 Feb 2025 06:14 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

हिंडौन सिटी की ग्राम पंचायत फुलवाड़ा के राजस्व गांव बंध का पुरा के ग्रामीणों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बंध का पुरा को फुलवाड़ा से पृथक कर एक नवसृजित ग्राम पंचायत बनाया जाए। ज्ञापन में शुभम तिवारी, लवकुश जाटव, जयसिंह जाटव, मोहरसिंह जाटव और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बंध का पुरा की वर्तमान जनसंख्या 1,364 है, जबकि दोघाटी की 921 और चमरपुरा की 1,135 है। इस प्रकार, बंध का पुरा की जनसंख्या इन दोनों गांवों से अधिक है। इसलिए, बंध का पुरा को पृथक ग्राम पंचायत बनाना आवश्यक और न्यायोचित है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि बंध का पुरा को अलग ग्राम पंचायत नहीं बनाया जाता, तो इसे फुलवाड़ा में ही रखा जाए। यदि दोघाटी या चमरपुरा को ग्राम पंचायत बनाया जाता है, तो बंध का पुरा से इन गांवों की दूरी लगभग 9 किलोमीटर होगी, जिससे मतदाताओं को असुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में शुभम तिवारी, मोहन सिंह, महेश जाटव, केदारलाल, नरेश बनेसिंह, जयलाल, जयसिंह मेहरा, तेजराम, समयसिंह, बनीसिंह, अतरसिंह, लवकुश, घनश्याम, सरदार, कप्तान, बृजलाल, लालाराम, अमृत, दिनेश आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें