फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: कॉपीराइट और ट्रेडमार्क में हेरफेर कर आर्थिक लाभ कमाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 26 Mar 2025 03:45 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

कोतवाली थाना पुलिस ने धोखाधड़ी कर कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का अवैध रूप से उपयोग कर आर्थिक लाभ कमाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी उबेश खान (30) पुत्र अब्दुल शमी, निवासी नौचौकिया मोहल्ला, ढोलीखार, करौली को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ जारी है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आरोपी को पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'अब अंग्रेजी नहीं बल्कि भारतीय पंचांग की तिथि के हिसाब से मनाएंगे राजस्थान दिवस': सीएम भजनलाल शर्मा

करौली के मंडरायल रोड स्थित शिकारगंज निवासी रुखसार अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने एफआईआर में बताया कि मोहम्मद उबेश खान और तीन अन्य लोगों ने बाबू छाप बीड़ी के ट्रेडमार्क से मिलता-जुलता नाम और कॉपीराइट का बिना अनुमति उपयोग कर बाबू भाई रशीद भाई द्वारा निर्मित बीड़ी के समान उत्पाद तैयार किए और बाजार में उतार दिए। आरोपियों ने समान संरचना और शब्दों का उपयोग कर उपभोक्ताओं को भ्रमित करने की कोशिश की, जो कि कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला है।

शिकायत दर्ज होने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें