फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: जिले में अपराधों पर लगेगा अंकुश, पांच पेट्रोलिंग बाइक को एसपी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Sat, 08 Mar 2025 03:54 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

 जिले में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस की गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पांच पेट्रोलिंग मोटरबाइक को एसपी कार्यालय से रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग मोटरबाइकों को रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम भी मौजूद रहे। पेट्रोलिंग मोटरबाइक करौली और हिंडौन शहर में गश्त कर निगरानी का कार्य करेंगी।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि पांच पेट्रोलिंग मोटरबाइक जिले को मिली हैं, जो करौली और हिंडौन पूरे कस्बे में सुबह शाम रात्रि गश्त करेंगी। करौली में 3 पेट्रोलिंग मोटरबाइक और हिंडौन में 2 पेट्रोलिंग मोटरबाइक तैनात की गई हैं। पेट्रोलिंग मोटरबाइक के लिए सिगमा का 2- 2 जवानों को तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग मोटरबाइक शहर में प्रमुख मार्गों और चौराहों पर गश्त कर निगरानी रखेंगी साथ ही अपराध नियंत्रण और चोरी जैसी घटनाओं के लिए भी मददगार साबित होगी। पेट्रोलिंग मोटरबाइक में हूटर, लाउडस्पीकर और पुलिस की लाइट वाली मोटरबाइक हैं। मोटर बाइक में वायरलेस सुविधा भी दी गई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें