फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जोधपुर में बोले जोगाराम पटेल- अभी ट्रांसफर पर कोई सरकारी आदेश नहीं, न ही तबादलों पर से हटी रोक

Sat, 14 Jun 2025 08:44 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

शिक्षक तबादलों को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आज कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक तबादलों को लेकर कोई भी सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है और न ही सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटाई है।

कैबिनेट मंत्री पटेल शनिवार को जोधपुर प्रवास पर थे, जहां उन्होंने सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक भी उनसे मिलने पहुंचे और तबादलों से जुड़ी समस्याएं रखीं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटेल ने कहा कि कुछ गलत खबरें फैलाई जा रही हैं कि तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। 

ये भी पढ़ें: kirorilal Meena: नकली खाद-बीज कंपनियों से मिलीभगत, कृषि विभाग के 11 अफसर सस्पेंड, चला मंत्री किरोड़ी का 'डंडा'

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक ट्रांसफर पर से कोई रोक नहीं हटाई है। जब भी ट्रांसफर से रोक हटेगी, अवश्य आवेदन करें, नियमानुसार ट्रांसफर अवश्य होगा लेकिन अभी तक ट्रांसफर से रोक नहीं हटी है।

राजस्थान में शिक्षक तबादलों को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी कई बार तबादले खोलने के आश्वासन दे चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। हाल ही में जयपुर में शिक्षकों ने एक बड़ी रैली भी आयोजित की थी लेकिन तब भी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई।

गौरतलब है कि पिछली गहलोत सरकार के कार्यकाल में भी शिक्षकों ने तबादलों को खोलने की मांग की थी, लेकिन वह पूरी नहीं हो सकी। भाजपा ने चुनाव में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद शिक्षकों को न्याय मिलेगा। हालांकि डेढ़ साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी तबादलों को लेकर कोई नीति या आदेश जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें