फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: रिश्वत मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, उप रजिस्ट्रार निरीक्षक 2.75 लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 14 Aug 2025 10:34 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) चौकी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मिनी सचिवालय, जयपुर में तैनात उप रजिस्ट्रार शहर सहकारी समितियों के निरीक्षक नारायण वर्मा को 2,75,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता के दो आवासीय प्लॉट श्रीनाथ एनक्लेव सेकंड, ग्राम हरगुन की नांगल (चारणवाला डिग्गी रोड, सांगानेर) हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा सृजित किए गए थे। इन प्लॉटों पर विवाद होने के कारण स्टे आदेश दिलाने के एवज में आरोपी निरीक्षक ने प्रति प्लॉट 2 लाख (कुल 4 लाख) उप रजिस्ट्रार के लिए और एक लाख रुपये अपने लिए मांग कर परेशान किया।

ये भी पढ़ें-  'सच्चे योद्धा थे पिता... बेटी ने डुबो दिया नाम', डिप्टी सीएम पर गुढ़ा का तंज, क्यों कही ये बात

मांग सत्यापन के दौरान 74,000 रुपये पहले ही आरोपी को दिए जा चुके थे। गुरुवार को शिकायतकर्ता को आरोपी ने ज्योति राव फुले चौराहा, स्वेज फार्म के पास से करीब 10 किलोमीटर तक घुमाया और अंत में गुर्जर की थड़ी की ओर जाने वाले रास्ते में स्कूटी रोककर 2,75,000 रुपये की रिश्वत ली। इस दौरान एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली।

एसीबी जयपुर रेंज के डीआईजी द्वितीय आनंद शर्मा के सुपरविजन में एएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व और निरीक्षक गंभीर सिंह सहित टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य की भूमिका की जांच हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें