फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर के उच्चैन का मामला, युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Fri, 03 Dec 2021 07:15 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

भरतपुर जिले के उच्चैन थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज जा रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर 2 युवक आये और उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरन  बाइक पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला 29 नवम्बर का बताया जा रहा है। घटना के वक्त पीड़िता का परिवार बाहर गया हुआ था। जब परिवार घर पहुंचा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। 
परिजनों का आरोप है कि जब वो मामला थाने लेकर पहुंचे तो थानाधिकारी ने मामला दर्ज करने में टाल मटोल की जिसके बाद वो पुलिस अधीक्षक कार्यालय फरियाद लेकर पहुंचे।वही लापरवाही के मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि थाना अधिकारी के खिलाफ सीओ को जांच के आदेश दिए गए है और मामला दर्ज हो चुका है।मामला मीडिया में आने के बाद रफ्तार पकड़ चुका है और अब पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को तलाश रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें