हनुमानगढ़ में बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से इलाके में तेज आंधी चली, उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम में इस बदलाव ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं कई जगहों पर चने के आकार के ओले गिरने की भी खबरें मिली हैं।
शाम को आई इस तेज आंधी ने पहले तो धूल के गुबार से आसमान ढक दिया और इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। जिले के कई गांवों और कस्बों में हल्की ओलावृष्टि देखने को मिली, बरसात से किसानों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों के अभी चावल सहित अन्य फसल बोने का समय है।
यह भी पढ़ें: भारतीय व्यापारियों का तुर्की और अजरबैजान के खिलाफ सख्त रुख, यात्राओं-व्यापार के बहिष्कार का आह्वान
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार उतारा चढ़ाव चल आ रहा था, लेकिन आज की बारिश और ओलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी हल्की बारिश और हवाओं का दौर जारी रह सकता है। गर्मी से जूझ रहे आमजन के लिए यह बदलाव किसी राहत से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें: यूडी टैक्स एकत्रीकरण में खेल, सरकारी विभागों के टैक्स में भी कमीशन का कारोबार, जानें मामला
पल्लू में गिरा पेड़
जिले के पल्लू क्षेत्र में आज आए तेज बरसात और अंधड़ की वजह से जाट धर्मशाला के पास एक बड़ा बबूल का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे बना चाय का ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। बरसात से आमजन को थोड़ी राहत जरूर मिली है।