दौसा महुआ के पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक हुडला ने बताया कि उन्हें पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
दौसा जिले की महुआ विधानसभा से पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला की माने तो उन्हें एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। यह धमकी उन्हें फोन पर दी गई है। इसके चलते पूर्व विधायक हुडला की माने तो उन्हें फोन पर किसी व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी दी है।
हुडला की माने तो उन्हें सबसे पहले धमकी 25 जुलाई को मिली। धमकी देने वाले ने उन्हें बताया कि पूर्व विधायक ने फेसबुक पर महुआ में हो रहे अपराध पर पोस्ट डाली थी। उसके बाद 13 नवंबर को किसी मीठालाल नामक व्यक्ति ने हुडला को जान से मारने की उसके बाद उसी शाम को किसी अलग नंबर से जान से मारने की धमकी आई। फिर 15 नवंबर को भी पेट्रोल डालकर गोली से मारने की धमकी मिली। हुडला ने आगे कहा कि यह जितनी भी धमकियां मिल रही हैं, इनमें एक राजनेता का नाम लेकर यह भी कहा जा रहा है कि उस राजनेता के खिलाफ आप क्यों बोलते हैं।
इधर इस मामले को लेकर पूर्व विधायक हुडला ने सरकार से मांग की है कि इस तरह से धमकियां देना और दिलवाना एक अपराध है। यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। हुडला ने आगे कहा कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, क्योंकि की मौत एक बार आनी है वो भी तय समय पर। जान से मारने की धमकियों के मामले में पूर्व विधायक हुडला ने बताया कि मैंने लगातार तीन मामले मंडावर थाने में दर्ज करवा दिए हैं, जिसमें मेरी सुरक्षा की भी मांग की है।