फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: ओवरलोडेड ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 24 Nov 2024 04:53 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जिले में आज सुबह हुए सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल रामसिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल कोई नोटिस तामील करवाने के लिए जा रहा था और बीच रास्ते में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार बांदीकुई के हरिपुर मार्ग से रैणी की तरफ मिट्टी से भरी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने के कारण रामसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के कांस्टेबल को तुरंत बांदीकुई उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पुलिस कांस्टेबल का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अब पुलिस उस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई और मृतक कांस्टेबल का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने बात कह रही है।

ASI भरतलाल मीणा ने बताया कि कांस्टेबल रामसिंह मीणा न्यायालय के नोटिस को लेकर बांदीकुई थाने से रवाना हुआ था कि हरिपुरा रोड पर अचानक मिट्टी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत की सूचना पर बांदीकुई पुलिस में शोक की लहर छा गई। पुलिस अब उस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है, जिसकी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें