फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Crime: बारहवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Mon, 20 Jan 2025 02:15 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के बालाहेड़ी थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि नाबालिग 12वीं क्लास की छात्रा है, जिसके साथ उसी के गांव के चार लोगों ने दुष्कर्म किया।

दौसा में अपराध लगातार पैर पसार रहा है, जिसके चलते महिला अपराध में लगातार बढ़ोतरी भी होती जा रही है। ताजा मामला दौसा के बालाहेड़ी थाना इलाके का है। जहां 19 जनवरी को थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज करवाया है। बालाहेड़ी थाना अधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि नाबालिग छात्रा को उसी के गांव के चार लोग अगवा करके साथ ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसकी रिपोर्ट दर्जकर आगे कार्रवाई शुरू कर रही है।

उधर, बालाजी थाना अधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि नाबालिग छात्रा के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया है कि वह 18 तारीख को पड़ोसी के साथ शादी में कहीं गए हुए थे। इसके बाद रात लगभग 11 बजे के आसपास शादी से लौटे तो उन्हें उनकी बेटी घर नहीं मिली। इधर, बेटी के घर नहीं मिलने से परेशान परिजनों ने नाबालिग बेटी को ढूंढने का प्रयास किया तो पता चला कि उसी के गांव के चार लड़के उस लड़की को अगवा कर खेत में ले गए हैं। जब परिजन खेतों में पहुंचे, तब गांव के चारों लड़के नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

उधर, परिजनों को देखकर चारों लड़के मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों ने बीते कल बालाहेड़ी थाने पर नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अब पुलिस में रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ध्यान रहे दौसा जिले में अपराधियों के मन से लगातार पुलिस का भाई खत्म होता नजर आ रहा है। जबकि पुलिस अपराध की कमर तोड़ने के लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें