फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: दरी पट्टी बिछाने की बात पर हुआ विवाद, 10वीं के छात्र का काटा गला; हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Updated Wed, 27 Nov 2024 10:56 AM IST

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बहरावंडा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों में दरी पट्टी बिछाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते दोनों में हुए झगड़े में स्कूल प्रशासन ने दोनों को स्कूल से छुट्टी देकर घर भेज दिया। इस दरमियान घर जाते समय छात्र महेश सैनी पर पीछे से हमला कर गले पर धारदार हथियार से उसे जख्मी कर दिया।

इधर तीजे की बैठक में जाकर आ रहे उसके परिजनों को घटना की जानकारी पता चली। जिसपर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे देखा तो महेश सैनी अचेत अवस्था में लहूलुहान हालत में बहराउंडा अस्पताल में भर्ती था। आनन-फानन में उसे दौसा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। थानाधिकारी सुणी लाल मीणा ने बताया कि घायल महेश सैनी दसवीं का छात्र है, जिसकी उम्र 15 साल की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें