फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत-पायलट की लड़ाई में बीजेपी की हुई एंट्री, सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Fri, 25 Nov 2022 03:41 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पहले राजस्थान में सियासी भूचाल मचा हुआ है। सीएम अशोक गहलोत ने साल 2020 में प्रदेश में हुई राजनीतिक अस्थिरता के दौर की चर्चा पर दावा करते हुए कहा कि तब सचिन पायलट ने अपनी ही पार्टी की सरकार गिराने की कोशिश की थी, बीजेपी के नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत के अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को गद्दार कहने के बाद राजनीतिक बयानों की बाढ़ आ गई है। अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की भी एंट्री हो गई है। सीएम के ज़ुबानी हमले के बाद बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपनी पार्टी का बचाव करने के साथ ही सीएम गहलोत पर ही सवाल खड़े कर दिए। सतीश पूनिया ने बयान जारी कर कहा है कि हमने किसी को पीले चावल नहीं दिए थे कि आइए और सरकार गिराइए।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें