फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, खाट पर सो रहे भगवान सिंह गुर्जर की हुई दर्दनाक मौत

Fri, 13 Mar 2026 08:16 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण छप्परपोश मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें मकान मालिक 50 वर्षीय भगवान सिंह गुर्जर की जलकर मौत हो गई।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण
ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे गांव में अचानक चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि भगवान सिंह गुर्जर के छप्परपोश मकान से आग की तेज लपटें उठ रही थीं। उस समय भगवान सिंह अंदर खाट पर सो रहे थे।

आग की लपटों के बीच नहीं पहुंच पाए अंदर
ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई तुरंत अंदर नहीं जा सका। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद गीले कंबल और रजाइयों की मदद से ग्रामीण अंदर पहुंचे और भगवान सिंह को बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गंभीर रूप से झुलसे भगवान सिंह को तुरंत बयाना उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: सास-ससुर ने कहा- काम हम करेंगे, तुम पढ़ाई करो; बहू ने बनकर दिखा दिया जज

शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें