फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इस बात पर पांच 5KM तक बाइक सवारों ने किया ट्रक चालक का पीछा, फिर पत्थर मारकर की हत्या; मचा हंगामा

Thu, 19 Mar 2026 04:11 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

बाड़मेर जिले में एक ट्रक ड्राइवर को पत्थर मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने मामूली कहासुनी के चलते ट्रक का करीब 5 किलोमीटर पीछा करके पत्थर मारकर ट्रक चालक को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजन धरना प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर पुलिस ने आरोपियों का फोटो जारी करने के साथ ही तलाश शुरू कर दी है।

चालक की मौके पर हुई मौत
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को जिले के धोरीमना थाना इलाके में ट्रक ड्राइवर और बाइक सवार युवकों के बीच मामूली विवाद इस बात पर मामूली विवाद हुआ था ट्रक बाइक से टच हो गया था। इस बात से गुस्साए बाइक सवार दो बदमाशों ने 5 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और उसे रुकवाया। इतना ही नहीं बदमाशों ने पत्थर फेंक दिया शीशा को तोड़ता हुआ पत्थर चालक को लगा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों ने मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन किया
घटना के बाद धोरीमन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य भी पहुँचे ओर पूरे मामले की जानकारी जुटाकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वही इस पूरे मामले को लेकर मृतक के परिजनों में भारी रोष व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले कई घण्टो से धोरीमन्ना अस्पताल की मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ajmer News: RBSE 10वीं का रिजल्ट 23 मार्च को संभावित, पहली बार 12वीं से पहले जारी होगा परिणाम

एएसपी नितेश आर्य के अनुसार ट्रक ड्राइवर और बाइक सवार बदमाशों के बीच मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद बदमाशों ने 5 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा कर पत्थर मारकर दिया। जिसे ट्रक ड्राइवर विशनाराम प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाइक सवार बदमाशों का फोटो जारी किया है इसके साथ ही पुलिस की टीम में भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें