फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बाड़मेर में बाजार बंद, 12 घंटे रहेगा ब्लैकआउट

Fri, 09 May 2025 07:25 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर बाड़मेर शुक्रवार को जिला प्रशासन की निर्देशों पर शाम 5:00 बजे बाजार बंद हुआ। वहीं शाम 6:00 बजे से शनिवार सुबह 6:00 बजे तक ब्लैक आउट घोषित लागू किया गया है। प्रशासन ने आमजन से ब्लैक आउट के दौरान अपने घरों में रहने के साथ सभी लाइटें बंद रखने की अपील की है।

शुक्रवार शाम को 5:00 के बाद एक के बाद एक बाजार में दुकान बंद होना शुरू हुई और कुछ ही देर बाद पूरा बाजार बंद हो गया। इसके करीब 1 घंटे बाद 6:00 बजे सायरन की गूंज के साथ ही ब्लैकआउट शुरू हो गया जो कि शनिवार सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। ब्लैक आउट के दौरान सभी प्रकार की रोशनी जलन एवं वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि पडोसी देश के साथ हालात को देखते हुए जिले के नागरिकों को किसी प्रकार का पैनिक नहीं करना है तथा अपने रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ सतर्क व जागरूक रहना है।

ये भी पढ़ें-  गैंगस्टर शिवराज सिंह फिर तीन दिन के रिमांड पर, परेड के दौरान हाड़ौती में दी खून बहाने की धमकी

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जब भी ब्लैक आउट की सूचना दी जाती है या पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद की जाती है। उस दौरान इनवर्टर और जनरेटर द्वारा संचालित लाइटों को बंद करना है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानों को स्वैच्छिक बंद करने के आह्वान पर भी सभी बड़े व छोटे दुकानदारों का पूर्ण सहयोग मिला। आगामी आदेशों तक यह प्रक्रिया इसी प्रकार जारी रहेगी तथा आमजन का सहयोग इसी प्रकार अपेक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के नागरिक और किसान भी रोजमर्रा की तरह अपना कार्य कर रहे हैं। उन्हें भी किसी प्रकार का पैनिक नहीं करना है। सीमा क्षेत्र के गांवों में निवास करने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि वे रात्रि के समय बाहर की लाइटें बिल्कुल बंद रखें। खिड़कियों से भी किसी प्रकार का उजाला नहीं दिखना चाहिए, ऐसी व्यवस्थाएं कर लेवें। ग्रामीणजन सुरक्षा की दृष्टि से सजग व जागरूक रहकर अपना जीवन यापन करें। इसके साथ ही जिला कलेक्टर ने भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा है कि ऐसी सूचनाओं से सावधान रहें और इन्हें फॉरवर्ड न करें। जिला प्रशासन की ओर से जारी की जाने वाले सूचनाओं को ही अधिकृत माना जाये।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें