फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: पांच दिनी दीप पर्व का आगाज, दो दिन तक कर सकेंगे धनतेरस की खरीदारी, जानें शुभ मुहूर्त

Sat, 18 Oct 2025 10:40 AM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

धनतेरस के साथ ही पांच दिनी दीप पर्व का आगाज हो गया है, जो कि भाई दूज तक चलेगा। आज धनतेरस से इस महापर्व की शुरुआत हो गई है ओर इसके बाद रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक यह पर्व चलेगा। इसके अलावा लाभ पंचमी को भी प्रधानता दी गई है क्योंकि दीपावली का पर्व मनाने के बाद व्यापारी लाभ पंचमी के दिन अपने प्रतिष्ठानों को पुनः खोलते हुए व्यापार शुरुआत करते हैं।

दीपावली त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। धनतेरस के पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है। इस बार दो दिन यानी आज और कल रविवार को भी खरीदारी कर सकेंगे। पंडित ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा वाहन से लेकर कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 

ये भी पढ़ें: 20 या 21 अक्टूबर कब मनाएं दिवाली? जानिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त

शुभ मुहूर्त को लेकर उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से धनतेरस की घड़ियां आरंभ हो जाएंगी, जो कल रविवार को दोपहर 01 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। धनतेरस की खरीदारी अभिजीत मुहूर्त जो कि दोपहर 12 बजे बजे से शुरू होगा जो कि 48 मिनट यानी दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 3 से शाम 5 और 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार होने के चलते लोह की वस्तु ज्यादा प्रबल रहेगी। ऐसे में वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ रहेगा। रविवार को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें