फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: 125 फीट गहरे कुएं में गिरा सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित बाहर निकाला, अब जंगल में छोड़ने की तैयारी

Sat, 08 Feb 2025 06:40 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के अय्यप्पा मंदिर के पास स्थित एक गहरे कुएं में गिरे वन्यजीव सांभर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है, जब मंदिर के पुजारी हजारीलाल को सांभर के कुएं में गिरने की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सरिस्का के डॉ. दीनदयाल मीणा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 125 फीट गहरे कुएं से सांभर को निकालने के लिए पहले उसे ट्रैंक्यूलाइज किया गया, फिर दो वनकर्मी नीचे उतरे और उसे रस्सी से बांधकर ऊपर खींचा गया। इस दौरान कुएं पर लगा प्लास्टिक कवर भी टूट गया।

वन विभाग के अनुसार शहर से सटे सरिस्का बफर जोन में अक्सर वन्यजीव देखे जाते हैं, लेकिन यह सांभर अय्यप्पा मंदिर तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रतापगढ़ फॉरेस्टर अभिषेक, दिनेश, राहुल, दीपक और विश्राम दायमा भी शामिल रहे। वन विभाग अब इस सांभर को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें