अलवर के विजय मंदिर पुलिस थाना अन्यर्गत रहने वाले एक साइबर ठग को पुलिस ने पकड़ा है। यह ठग लोगों को नटराज पेन-पेंसिल पैकिंग कंपनी में जॉब दिलाने और ऑनलाइन ड्रीम इलेवन गेम्स में पैसा लगाकर मुनाफा देने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में एक शातिर ठग को शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठग का नाम इमामुद्दीन खान उम्र 22 साल बताया गया है। पुलिस ने साइबर ठग के कब्जे से एक एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें नटराज पेन-पेंसिल पैकिंग कंपनी और ड्रीम इलेवन गेम्स सोशल मीडिया की एप्लीकेशन अपलोड मिली। जिसमें आरोपी की ओर से लोगों को कंपनी में जॉब दिलाने और ऑनलाइन गेम्स में पैसा लगाकर झांसा देने के मैसेज मिले हैं।
इस मामले की जांच शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सामरिया कर रहे है। थानाधिकारी विनोद ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि गांव दलालपुर में साइबर ठग लोगों को नटराज पेन-पेंसिल कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने ठग के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार कर लिया। इस पर साइबर ठग इमामुद्दीन पुत्र जुहरू खां निवासी तेलिया का बास के खिलाफ साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। यह साइबर ठग अभी तक कई लोगो को ठग चुका है ओर के लोग इसके झांसे में आने वाले थे कि उससे पहले यह ठग पकड़ लिया गया।इस ठग द्वारा ठगी की वारदात करने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी और पुलिस ने इन्ही सूचनाओं को आधार बना कर इसे इसके गमन्व के पास दबिश देकर पकड़ लिया।यह ठग वारदात भी बड़ी होशियारी से करता है ।यह लोगो के मोबाइल नम्बर पर मेंसेज डालता है ओर इंतजार करता है।कोई न कोई इसके झांसे में आ ही जाता है ओर फिर उसे यह मोती कमाई का चक्कर देकर ठगी कर देता है।