फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रिश्वत मांगने वाले रीडर को 14 दिन की जेल, एसीबी ने आज न्यायालय में किया था पेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 14 Feb 2025 06:56 PM IST

अलवर के बहादरपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री की नकल देने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में रीडर दिनेश मीणा को एसीबी ने गिरफ्तार किया। उन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरुवार को एसीबी ने दिनेश मीणा को रंगे हाथों पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी बाबू हितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गए। एसीबी की टीम उनके घर, क्वार्टर सहित अन्य ठिकानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक हितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। एसीबी के एएसपी परमेश्वर लाल ने बताया कि 11 फरवरी को सूचना मिली थी कि बहादरपुर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के दो बाबू रजिस्ट्री की कॉपी देने के एवज में 15,000 रुपये की मांग कर रहे हैं। सत्यापन के बाद, गुरुवार दोपहर एसीबी ने घेराबंदी कर दिनेश मीणा को रिश्वत लेते हुए पकड़ा, जबकि हितेंद्र कुमार फरार हो गए। परमेश्वर लाल ने बताया कि कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। हितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद, उनसे गहन पूछताछ की जाएगी ताकि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की जड़ तक पहुंचा जा सके और उचित कार्रवाई की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें