फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरकारी अस्पताल में कार्यरत नर्स की संदिग्ध हालात में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 06:06 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में बुधवार रात एक विवाहिता नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका अनीता रामगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए अलवर जनरल अस्पताल भिजवाया गया है। परिजनों के अनुसार अनीता की शादी वर्ष 2018 में अजय कुमार से हुई थी। भाई मोहनलाल ने बताया कि शादी में दहेज स्वरूप गाड़ी और नकद राशि दी गई थी, इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांगें लगातार की जा रही थीं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: गहलोत ने शाह से पूछा सवाल- कन्हैयालाल के परिवार को कब मिलेगा न्याय? NIA अब तक बयान भी नहीं करवा पाई

मोहनलाल ने बताया कि बुधवार शाम 4 बजे अनीता से उनकी आखिरी बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ससुराल पक्ष की ओर से सूचना मिली कि अनीता ने जहर खा लिया है। कुछ ही देर बाद दूसरा बयान आया कि उसने फांसी लगा ली है। इन विरोधाभासी बातों के चलते पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुर ने दहेज से जुड़े आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनके परिवार ने कभी दहेज की मांग नहीं की और लगाए गए आरोप झूठे हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीहर पक्ष की ओर से दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मृतका के कॉल रिकॉर्ड्स, ससुराल वालों के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों की गहनता से समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें