फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बंद दुकान से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

Thu, 09 Jan 2025 04:20 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात थाने पर सूचना मिली कि जाजोर गांव में एक कार बंद दुकान में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक सामने वाले शीशे से निकलकर दुकान की छत पर जा गिरा। मृतक मनोज कुमार यादव (पुत्र ईश्वर सिंह यादव) को छत पर सिर के बल गिरा पाया गया, जहां से उसके सिर से काफी खून बह चुका था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें