फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: जाटूवास गांव में फिर भड़का जमीनी विवाद, जानलेवा हमले में तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Mon, 02 Jun 2025 09:52 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के कोटकासिम थाना क्षेत्र के जाटूवास गांव में जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। बीती रात दो पक्षों के बीच हुए जानलेवा हमले में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले कोटकासिम अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के जनरल अस्पताल रैफर किया गया, फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जाटूवास निवासी वृद्ध श्रीचंद पर तीन दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर हमला हुआ था। अस्पताल से इलाज के बाद वे जैसे ही घर लौटे, उसी रात दूसरे पक्ष ने उनके परिवार पर दोबारा हमला कर दिया। इस बार हमलावरों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jaipur: देशभक्ति की मिसाल बना जयपुर का कर्बला, मुस्लिम युवाओं ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली; लगे जयकारे

हमले में श्रीचंद समेत उनके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि हमले में गुलशन, संदीप, खुशीराम, शमशेर सिंह, उम्मेद, धर्मेन्द्र, रणधीर, भुतेरी, ओमवीर और पूजा समेत करीब 15 लोग शामिल थे। परिजनों का आरोप है कि पहले हमले की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई है और मांग की है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांव में शांति व्यवस्था बहाल हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें