फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेल में पानी डालने से हुआ विस्फोट, महिला गंभीर रूप से झुलसी; बेहोश होकर जमीन पर गिरी

Thu, 27 Mar 2025 12:17 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

कोतवाली थाना अंतर्गत जोहड़ा मोहल्ले में बुधवार शाम एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना उस समय हुई जब महिला ने जलते हुए तेल में पानी डाल दिया, जिससे कढ़ाई में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों के अनुसार, जोहड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण की पत्नी कैलाशी देवी अचार डालने के लिए गैस पर तेल गर्म कर रही थीं। लेकिन तेल गर्म करने के बाद वह अन्य कार्यों में व्यस्त हो गईं और गैस पर रखे तेल को भूल गईं। जब उन्होंने देखा कि तेल में आग लग चुकी है, तो घबराहट में उन्होंने उस पर पानी डाल दिया, जिससे अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में कैलाशी देवी के दोनों हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया।

पढ़ें; विवेक विहार पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, कई वारदातों का खुलासा; जानें सबकुछ

स्थिति गंभीर, जयपुर किया जा सकता है रेफर
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जलने की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो उन्हें जयपुर रेफर किया जा सकता है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें