फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: शहर को स्वच्छ बनाने के कवायद, नगर निगम ने 'अतुल्य अलवर' अभियान शुरू किया

Fri, 27 Dec 2024 03:46 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करने और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 'अतुल्य अलवर' अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत अलवर के मुख्य मार्गों की दीवारों पर राजस्थानी और अन्य शैलियों की कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं, जिससे शहर का सौंदर्य बढ़ रहा है।

सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत और खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग प्रबंधन के लिए 65 वार्डों में ऑटो टिपर लगाए गए हैं, जिनमें जीपीएस प्रणाली से निगरानी हो रही है। शहर के प्रमुख मॉल और बड़ी इमारतों की दीवारों पर भी राजस्थानी कला चित्रित किए जा रहे हैं, जैसे नंगली सर्किल स्थित जयंती मॉल की दीवार पर।

सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नालों की सफाई और सड़क पर गंदगी रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम ने रोड लाइट सुधारने और शिकायतों का तुरंत समाधान करने पर भी जोर दिया है। हालांकि, शहर में गंदगी और जलभराव की समस्या अब भी चुनौती बनी हुई है। समय ही बताएगा कि ये प्रयास कितने सफल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें