फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ऑनलाइन क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने पर पुलिस की कार्रवाई, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार; जानें

Sat, 22 Mar 2025 02:43 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के एनईबी थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन कुमार पुत्र कन्हैयालाल बेहद शातिर है और किराए के कमरे में यह अवैध धंधा चला रहा था। थाना अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर कॉलोनी, 60 फीट रोड स्थित एक कमरे में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापा मारा और आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3,000 रुपये नकद, चार मोबाइल, दो लैपटॉप और तीन रजिस्टर बरामद किए हैं। इन रजिस्टरों में सट्टे का पूरा हिसाब-किताब दर्ज था, जिसमें यह विवरण था कि किसने कितनी रकम सट्टे में लगाई है और कितनी राशि देनी या लेनी है। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि अब तक उसने कितने क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगवाया है और इससे कितनी कमाई की है। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि सबसे अधिक राशि किस मैच पर दांव पर लगाई गई। गौरतलब है कि ऑनलाइन सट्टा पूरी तरह अवैध है और बिना किसी अनुमति के संचालित किया जा रहा था। आरोपी ने सट्टेबाजी के इस गोरखधंधे को छुपाने के लिए किराए पर कमरा लिया था, ताकि आसपास के लोगों को इसकी भनक न लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें