फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: फ्लैट में सरकारी अध्यापक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 23 Mar 2025 11:29 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के सदर थाना क्षेत्र में शालीमार स्थित एक फ्लैट में सरकारी अध्यापक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पवन जाट के रूप में हुई है, जो मिया का बास तिजारा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंखे पर लटके शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन जाट ने अपने फ्लैट में फांसी लगा ली है। घटना के समय पवन की पत्नी लाइब्रेरी गई हुई थीं। जब वे वापस लौटीं, तो उन्होंने अपने पति को पंखे से लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पढ़ें: 26वीं विंटेज और क्लासिक कार एग्जीबिशन एंड ड्राइव का जलवा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया उद्घाटन पवन जाट मूल रूप से बहरोड़ के चौदह बीघा के निवासी थे और कुछ समय से शालीमार स्थित फ्लैट में पत्नी के साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत या पेशेवर कारण तो नहीं था। अब तक की जानकारी में किसी प्रकार का विवाद या अनबन सामने नहीं आया है।सहायक उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें