अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई बर्खास्तगी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे।