फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यक्ति का शव निजी अस्पताल के बाहर छोड़ फरार हुए आरोपी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2024 08:53 PM IST

कपूरथला के फगवाड़ा में एक व्यक्ति के शव को प्राइवेट अस्पताल के बाहर छोड़कर कुछ व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया है। गांव खलवाड़ा के रहने वाले रामलाल ने बताया कि उनका लड़का सुखबीर सिंह शैलर कंपनी में बिजली का काम करता है। कुछ युवकों ने उन्हें बताया कि सुखबीर के चोट लग गई है और उसे एक अस्पताल में पहुंचाया गया है। जब वह गुरु हरगोबिंद नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे तो सुखबीर कार में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। रामलाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का कत्ल किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें