फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कीरतपुर साहिब में ब्रेक फेल होने से उतराई में लुढ़का ट्रक, चार श्रद्धालुओं को आई चोट

कीरतपुर साहिब में प्रसिद्ध दरगाह पीर साईं बुढ़न शाह जी पर नतमस्तक होने के बाद श्रद्धालुओं का ट्रक ब्रेक फेल हो जाने के बाद उतराई से लुढ़क गया। इसके बाद श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर के किनारे बड़ी मुश्किल से ड्राइवर ने बेकाबू ट्रक को नहर की रेलिंग से टकराकर ट्रक को रोका। हादसे में महिलाओं समेत चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार कैथल हरियाणा के गांव सिंहोमाजरा गांव से लगभग 80 श्रद्धालु माथा टेकने आए थे। वापसी के लिए जैसे ही चालक ने ट्रक को चलाया तो ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू ट्रक को नहर में गिरने से बचाते हुए चालक ने रेलिंग के साथ टकरा दिया। हादसे में एक महिला की टांग टूट गई है एवं दो महिलाओं के दांतों पर चोट लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें