मोगा नगर निगम के 50 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम चुनाव के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। हालांकि कल 113 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन आज सुबह 11 बजे से ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार बड़ी संख्या में नामांकन भरने पहुंचे। नामांकन केंद्रों पर काफी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन की ओर से भी पूरे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ नामांकन प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।