पंजाब में 17 दिसंबर को हुए जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। मोगा ज़ोन से कांग्रेस पार्टी ने संतोषजनक और मजबूत प्रदर्शन किया है। मोगा ज़ोन में कुल 2 जिला परिषद और 17 पंचायत समिति सीटों में से कांग्रेस पार्टी ने 1 जिला परिषद और 5 पंचायत समिति सीटों पर जीत दर्ज की है।आज मोगा में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हल्का इंचार्ज मालविका सूद ने सभी विजयी उम्मीदवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मोगा कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान हरि सिंह खाई सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मालविका सूद ने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और एकजुट प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर मेहनत की, जिसके चलते मोगा ज़ोन से 1 जिला परिषद और 5 पंचायत समिति सीटों पर सफलता मिली है।मालविका सूद ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी और वर्ष 2027 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सरकार बनाएगी।