फगवाड़ा में रेलवे विभाग की ओर से रेलवे लाईनों के पार रेलिंग लगाई जा रही है जिससे मुहल्ला भगतपुरा के निवासी परेशान हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला के भतीजे तथा वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला ने आज वीरवार को फगवाड़ा रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित मुहल्ला भगतपुरा का दौरा किया तथा वहां निवासियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व पार्षद सरबजीत कौर तथा सर्व शक्ति सेना के पदाधिकारी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि रेलवे की ओर से अपनी जमीन पर ग्रिल लगाई जा रही है जिसका मुहल्ला निवासी विरोध कर रहे हैं।