फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के गांव चक हकीम स्थित शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर से शोभा यात्रा शुरु

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 01:23 PM IST

सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा फगवाड़ा के गांव चक हकीम स्थित शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर से शुरु हो गई है। शोभा यात्रा की शुरुआत में सतगुरु रविदास महाराज जी की पालकी की पूजा अर्चना की गई जिसके उपरांत शोभायात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम व अन्य नेताओं ने सभी को सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल (ब) के शहरी प्रधान रंजीत सिंह खुराना, कांग्रेस के ब्लाक शहरी प्रधान बंटी वालिया, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अवतार सिंह मंड, आम आदमी पार्टी के जिला कपूरथला के पूर्व सचिव अशोक भाटिया भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें