फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट अवैध हथियाराें सहित जीजा-साला काबू, एक आरोपी हत्या के केस में जमानत पर हुआ था रिहा

जिला पुलिस ने अवैध हथियारों सहित जीजा-साला को काबू किया है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 12 कारतूस बरामद हुए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साजन निवासी जालंधर और प्रिंस गोस्वामी निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना तहत सरना नहर पटरी निकट थाना सदर की पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। तभी दोनों कार में आते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देख दोनों सड़क किनारे कार को रोक झाड़ियाें तरफ जाने लगे। पुलिस ने संदेह होने पर जब दोनों का पीछा कर काबू किया तो इनकी कार से तलाशी दौरान इनसे 3 पिस्टल जिनमें एक पिस्टल ब्रेटा मेड इन इटली, दूसरा 30 बोर इंडियन मेड और तीसरा ग्लोक पिस्टल मेड इन यूएसए और 12 रोंद बरामद हुए। जब इनकी पूछताछ की गई तो पता चला कि साजन दो हत्याएं कर चुका है। एक हत्या 2011 में और दूसरी 2023 में। इसके खिलाफ जालंधर में हत्या के केस दर्ज है और 2026 में साजन की जमानत पर बाहर आकर पठानकोट अपने ससुराल आया हुआ था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह दोनों आरोपी किस वारदात में थे और इनके पास यह हथियार कैसे आएं। उक्त आरोपियों के ओर भी साथी इनके साथ मौजूद है और जिला पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस को इनके साथियों की इनपुट पुलिस को शेयर की है ताकि उन आरोपियों को भी पकड़ा जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है ताकि इनके मक्सद का पता चल सके कि आरोपी किस वारदात की फिराक में थे। दोनों आरोपी कोई कारोबार नहीं करते और क्राइम घटनाओं को अंजाम देकर आरोपी अपना गुजारा चलाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें