फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पठानकोट में लोगों ने घेरा नायब तहसीलदार कार्यालय

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2025 08:37 PM IST

पठानकोट के नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह की आबादी रकबा नंबर. 90 में गलत हुई निशानदेही करने को लेकर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और गांव के लोगों ने स्थानीय नायब तहसीलदार कार्यालय का भारी बारिश में घेराव किया है। तहसील कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा की गई उक्त जमीन पर निशानदेही को स्थानीय लोगों ने राजनीतिक छह बताया और पंजाब सरकार खिलाफ डटकर नारेबाजी की। मौजूदा पार्षद दीपक सिंह ने कहा कि उसकी अपनी मालकी खसरा नंबर. 90 आबादी में है और राजनीतिक दबाव के चलते उसकी मालकी जमीन के बीच तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने सीमेंट के पोल लगाकर कब्जाने में लगे हुए हैं। यह निशानदेही कर्मचारियों ने सोमवार शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे तक की जो सरासर गलत थी। हालांकि उनकी ओर से कई बार मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के सामने उक्त कर्मचारियों को कहा भी गया कि रकबा नंबर. 90 में आती जमीन की निशानदेही की जाए ना कि उनकी मालकी जमीन की लेकिन, उक्त कर्मचारियों ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया। जिस वजह से आज उन्हें इंसाफ पाने के लिए मजबूरी में गांव निवासियों के साथ मिलकर तसहील कार्यालय नरोट जैमल सिंह का घेराव करना पड़ा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें