जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में फगवाड़ा के हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर रोष प्रदर्शन किया। प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, राजेश पलटा, रवि दत्त, शिव सेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह सैनी, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब प्रधान दीपक भारद्वाज के नेतृत्व में बस स्टैंड जीटी रोड तक रोष मार्च निकाला गया। पाकिस्तानी झंडा फूकने के पश्चात नारेबाजी की गई।