विश्व हिंदू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला (रौकी) की तरफ से लगाया जाने वाला मासिक भंडारा इस मंगलवार को भी महाराजा अग्रसेन भवन एवं माता लक्ष्मी देवी के मंदिर, जीटी रोड फगवाड़ा में (होटल आशीष कोंटीनेंटल के नजदीक) लगाया गया। इस मौके पर फगवाड़ा नगर निगम के सहायक कमिश्नर अनीश बांसल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा अपने कर कमलों से भंडारा वितरित कर शुभारंभ किया। अग्रवाल सभा फगवाड़ा के प्रधान नवल गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश बांसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिन्दू संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहता भी इस मौके पर विशेष रूप से शामिल हुए तथा मुनीष सिंगला को भंडारे के सफल आयोजन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूखे को अन्न व प्यासे को जल पिलाने की सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आने-जाने वाले राहगीरों को बड़े प्यार से बिठा कर पूरी आलू का भंडारा खिलाया गया तथा गर्म चाय व रस और बिस्किट भी बांटे गए। इस मौके पर भंडारे में बंटी बांसल, मुनीष सिंगला रौकी, अजय मेहता, हरिंदरजीत सिंह लक्की, अनिल गोयल, हरविंदर सोनू, प्रवीण कनोजिया बबलू, दीपू चग्गर, शाम गुप्ता, जतिंदर कौशल बब्बी, सोनू भारद्वाज आदि भी उपस्थित हुए।