फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, दुकान मालिक घायल

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 05:24 PM IST

तरनतारन के अमरकोट गांव में स्थित जज मेडिकल स्टोर पर आज सुबह नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में दुकान मालिक सुनील अरोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने फिरौती न मिलने पर इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके पीछे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल का नाम सामने आ रहा है। घायल सुनील अरोड़ा को तुरंत भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरकोट कस्बे में जज मेडिकल स्टोर के मालिक सुनील अरोड़ा अपने बेटे जज पाल अरोड़ा के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने दुकान के सामने चार बार फायरिंग की। गोली लगने से सुनील अरोड़ा के पैर में गंभीर चोट आई। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल पिछले कुछ महीनों से दुकान मालिक से 30 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा था। फिरौती न मिलने पर ही इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। इलाके के दुकानदार पुलिस प्रशासन से लगातार हो रही रंगदारी की वारदातों को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। परिवार ने भी पुलिस प्रशासन से कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएसपी भिखीविंड प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इलाके में अलर्ट जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें