फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फगवाड़ा डीएसपी व एसएचओ की पीजी मालिकों को हिदायत, किरायेदारों के सी फॉर्म अपडेट करें

फगवाड़ा के सतनामपुरा थाना के एसएचओ हरदीप सिंह ने गांव महेड़ू स्थित लॉ गेट क्षेत्र की ग्रीन वैली में विभिन्न पीजी मालिकों के साथ बैठक की। बैठक में सरकार के आदेशों के बारे में जानकारी दी। एसएचओ हरदीप सिंह ने कहा के सभी पीजी मलिक किराये पर रखे गए छात्र-छात्राओं के सी फॉर्म अपडेट करके पुलिस के पास जमा करवाएं। साथ ही सीसीटीवी कैमरा का बैकअप भी 1 महीने तक का रखें। हर विद्यार्थी की पूरी जानकारी पीजी मलिक के पास होनी चाहिए और इस जानकारी को समय-समय पर पुलिस के पास अपडेट करवाएं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले पीजी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएसपी भारत भूषण ने भी सभी पीजी संचालकों से उनके पीजी में रह रहे विद्यार्थियों की सारी जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है। उन्होंने पीजी संचालकों से गर्ल्स पीजी और ब्वॉयज पीजी अलग-अलग करने और गर्ल्स पीजी में वॉर्डन रखने की भी हिदायत दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें