फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नाड़ की आग में झुलसकर मारे गए युवकों के परिवारों को साैंपे चेक

फिरोजपुर के जीरा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आती बस्ती हाजे वाली में कुछ दिन पहले 110 एकड़ गेहूं जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा जीरा में नाड़ की आग में झुलस कर दो नौजवानों की मौत हो गई थी। आज सरबत का भला ट्रस्ट के संचालक एसपी ओबेरॉय जीरा में मरे दोनों जवानों के परिजनों से मिले। उन्हें भोग की रस्म के लिए 51-51 हजार रुपये के चेक दिए और पांच-पांच हजार रुपये की प्रति महीना पेंशन लगाई है। ओबेरॉय ने कहा कि किसानों की 110 एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हुई है। इससे किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने जमीन के हिसाब से सभी पीड़ित किसानों को 15 लाख रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें