फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में स्पेयर पार्ट्स की दुकान से नकदी चोरी

स्थानीय कोटकपूरा रोड पर स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़कर नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस वारदात में दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। घटना का पता तब चला जब दुकान मालिक सुबह पहुंचे और शटर टूटा हुआ देखा। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को बुलाया। चोरी हिंद ऑटो मोबाइल्स नामक दुकान में हुई, जिसके मालिक सुरेश गोयल ने बताया कि शटर काफी मज़बूत था, जिसे तोड़ने में आरोपियों को समय लगा होगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर रात में भी आवाजाही रहती है और इसी मार्ग पर पुलिस अधिकारियों के आवास तथा पुलिस लाइन भी स्थित हैं। ऐसे में यहां चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें