फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव आज

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत आज मोगा डीसी दफ्तर में जिला प्रशासन की निगरानी में बाघापुराना ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव आयोजित किए जा रहे है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि 17 मार्च को भी चुनाव हुए थे, लेकिन कुछ विवाद के चलते आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस चुनाव में कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें शिरोमणि अकाली दल के 13, कांग्रेस पार्टी के 3, आम आदमी पार्टी के 8 और एक मौजूदा विधायक वोट है। अब देखना होगा कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की कुर्सी किसके खाते में जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें