फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: नाभा में सेनेटरी दुकान चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 18 Feb 2026 04:54 PM IST

पटियाला के नाभा में वर्धमान सेनेटरी की दुकान से सात लाख रुपये के नल और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी किए गए 250 नल और एंगल बरामद किए गए हैं। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरी शंकर, जग्गी और लाडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी राजपुरा और खरड़ के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं। इनकी उम्र 26-27 साल बताई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें