पीआरटीसी के नवनियुक्त चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने आज अपना पदभार संभाल लिया । इस मौके पर विशेष तौर से आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि नवनियुक्त चेयरमैन PRTC कर्मचारियों के मसले, बसों और बस स्टैंडों से जुड़ी लोगों की शिकायतें जल्द प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे । इस मौके पर युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के बारे में बात करते हुए अमन अरोरा ने कहा कि पंजाब सरकार को इस कैंपेन के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। ड्रग्स तस्कर अब पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं और इस बुरी लत के शिकार लोग सही रास्ते पर आ रहे हैं।