पटियाला में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 साल की किशोरी की लाश सूलर रोड पर पेड़ से लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की साइकिल वहीं सड़क किनारे खड़ी थी। मृतका तीन भाइयों की इकलौती बहन थी।