फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या

पटियाला के ब्लॉक नाभा में रिश्तों का कत्ल हुआ है। गांव जस्सोमाजरा में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। यहां बड़े भाई ने छोटे भाई की तेजधार हथियार से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप सिंह उर्फ दीपू (32) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची भादसों पुलिस ने मृतक के माता-पिता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संदीप सिंह अविवाहित था और अपने माता-पिता के साथ रहता था। जबकि आरोपी बड़ा भाई परविंदर सिंह विवाहित है, जो माता-पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें