राजपुरा-पटियाला रोड पर गांव भद्दक के पास एक बीएमडब्ल्यू कार को आग लग गई। बुधवार की देर रात अंबाला के रहने वाले हरप्रीत सिंह गाड़ी को लेकर आ रहे थे। अचानक कार में आग लग गई। गाड़ी के दरवाजे लाॅक हो गए और आग ने कार को पूरी तरह घेर लिया, चालक हरप्रीत सिंह ने कार के सनरूफ का शीशा तोड़ा और उसमें से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ऑफिसर बलदेव राज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुश्किल से आग पर काबू पाया।