फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में पीआरटीसी बस और कार में टक्कर, कार चालक की मौत

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 09:35 AM IST

पटियाला के गांव फतेहपुर के नजदीक सुबह करीब 5:30 बजे पीआरटीसी बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस कंडक्टर भी घायल हो गया है। बस पटियाला की तरफ से आ रही थी। कार सवार लोग हरियाणा के अंबाला की तरफ से समाना में पुलिस कॉलोनी लौट रहे थे। घायलों को तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हालत गंभीर होने के कारण पटियाला रेफर कर दिया गया। सिटी पुलिस समाना ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया और हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के अनुसार, परिवार हरियाणा में एक समारोह से लौट रहा था और समाना पुलिस कॉलोनी में रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें