मोहाली सेक्टर-105 स्थित हैबिटेट क्लब में ईमार सोसाइटी की ओर से सावन के पावन महीने में तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूले, मेहंदी, गीत-संगीत और नृत्य का आनंद लिया। रितिका को ‘मिसेज तीज’ चुना गया। आयोजन को सफल बनाने में सुनैना शुक्ला, पम्मी पांडे, रंजना मिश्रा, हरदीप कौर, योजना, अमन, किरण और गीता समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।