मोहाली एयरपोर्ट रोड पर हादसा हुआ है। शनिवार सुबह एक टैंपो ट्रैवलर और कार (टैक्सी) के बीच टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद सवारियों से भरी टैंपो ट्रैवलर बीच सड़क पर पलट गई। वहीं दूसरी गाड़ी अर्टिका टैक्सी भी क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।